BJP ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह और जाखड़ को सौंपी बड़ी कमान, List जारी

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 04:35 PM (IST)

पंजाब डेस्कः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस से हाल ही में पंजाब से भाजपा में शामिल हुए 2 वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी कमान सौंपी है।। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में पंजाब से कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ व उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

29.jpg

इसके अलावा विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य में पंजाब से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और अमनजोत कौर रामूवालिया, उत्तराखंड से मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ से विष्णु देव साय और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर पंजाब के जयवीर शेरगिल को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव के मुताबिक यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News