निगम चुनावः ... इसलिए BJP को बदलनी पड़ी अपनी रणनीति

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 01:20 PM (IST)

चंडीगढ़: कृषि कानूनों के कारण भाजपा को पंजाब में इस समय बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर भाजपा को नगर निगम चुनावों के दौरान अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि कमज़ोर उम्मीदवारों की बजाय पार्टी ने अपने ही पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है, जिसके चलते पार्टी की तरफ से बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश पदाधिकारियों को टिकट दी जाएगी। 

खेती कानूनों को लेकर किसानों का विरोध भाजपा नेताओं को पिछले 8 महीने से बर्दाशत करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी आगे उम्मीदवार खड़े करने का संकट खड़ा हो गया है, जिससे उभरने के लिए अब पार्टी संगठन पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बारे भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का कहना है कि संगठन चुनावों के लिए तैयार किया जाता है और फिर चाहे हालात जैसी मर्ज़ी हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में इस बार जो मुश्किल आ रही है, उससे भाजपा मुस्तैदी से  लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को भी जरूरी दिशा -निर्देश दिए गए हैं, जिनका सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News