पंजाब चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज, लोगों से सुझाव लेने को जारी किए नंबर
punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 05:29 PM (IST)
जालंधर(सोनू): विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से सुझाव मांगने की मुहिम शुरू कर दी है। पार्टी लोगों की राय के आधार पर अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसके लिए गांवों में संकल्पनामा वैन भेजी जाएंगी और सुझाव पेटियां रखी जाएंगी। लोगों से सुझाव लेने के लिए तीन फोन नंबर और एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। भाजपा दिसंबर के मध्य तक संकल्प पत्र जारी कर सकती है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए घोषणापत्र समिति के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि लोग 0797-194-3333 पर फोन, 991-300-2027 पर मिस्ड कॉल और 750-856-0065 पर वॉट्सऐप के जरिए अपने सुझाव दे सकते हैं। संकल्प पत्र में रोजगार, विकास, आर्थिक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

