भाजपा नेता चुघ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-चीन और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 09:14 PM (IST)

चंडीगढ़ :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेता शशि थरूर के लिखे आर्टिकल में कश्मीर को भारत अधिकृत्त कश्मीर कहे जाने की उन्होंने कांग्रेस की जमकर खिंचाई की और ऐसे बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण एवम देश के लिए घातक बताया।

चुघ ने बुधवार को जम्मू पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक की और पार्टी की मजबूत और संगठन के विषयों पर चर्चा की। बैठक के बाद चुघ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर कांग्रेस नेता का यह बयान अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता अखंडता को चुनौती देने का दुस्साहस किया है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

चुघ ने कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस की इस सोच से उनकी तुष्टीकरण और देश विरोधी सोच का घिनौना चेहरा सामने आ गया है। चुघ ने कहा कि वर्षों से जम्मू-कश्मीर असुरक्षित था, आज जम्मू-कश्मीर में शान्ति है, विकास और विश्वास की नई गाथा लिखी जा रही है, यह कांग्रेस को सहन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा, ऐसा प्रयास 140 करोड़ भारतीयों के मनोबल को आघात पहुंचाने वाला है। 

चुघ ने कहा कि कांग्रेस ने इन आम चुनाव में अपनी तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पार कर चुकी है, दरअसल यह एक क्रम है कि कांग्रेस नेता कभी सनातन का विरोध करते हैं, वर्षों बाद बने भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करते हैं, कभी भाषा के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर तो कभी धर्म के आधार पर देश को बांटने का षड्यंत्र देश के खिलाफ रच रहे हैं। यह 140 करोड़ देशवासियों के लिए असहनीय है, देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News