Breaking: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए पंजाब के इस नेता की गोली लगने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 10:41 AM (IST)

मुक्तसरः पंजाब के जिला मुक्तसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह  4 माह पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पा रहा कि गोली कैसे लगी है या किसने मारी है। बता दें कि लक्खेवाली की लुधियाना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की बात सामने आ रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News