सज्जन कुमार को “रोल मॉडल” बताना कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण: ढिल्लों

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 06:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा 1984 सिख नरसंहार के आरोपी सज्जन कुमार को “रोल मॉडल” कहे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह बयान पार्टी की सिख विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर करता है।

ढिल्लों ने कहा कि 1984 के भयावह और दर्दनाक सिख नरसंहार को 42 वर्ष बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवारों के जख्म आज भी हरे हैं। ऐसे संवेदनशील समय में नरसंहार के मुख्य आरोपी को “रोल मॉडल” करार देना पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने और उन्हें फिर से कुरेदने का निंदनीय प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की इस सिख विरोधी सोच की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का काम किया है।

ढिल्लों ने कहा  कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की इस गैर-जिम्मेदाराना और शर्मनाक बयानबाजी के लिए 1984 के पीड़ित परिवारों और समूची सिख कौम से बिना शर्त तत्काल माफी मांगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News