PGI में सिद्धू मूसेवाला के पिता का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता सुनील जाखड़

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता की हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। 16 सितंबर को सिद्धू मूसेवाला के पिता को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दरअसल, बलकौर सिंह को सांस  लेने में तकलीफ और छाती में दर्द के कारण पटियाला अस्पताल से में पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। वहीं आज पी.जी.आई. में भाजपा नेता सुनील जाखड़ और परमिंदर सिंह बराड़ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। बता दें कि बलकौर सिंह के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल पी.जी.आई. द्वारा कोई बयान सांझा नहीं किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News