24 घंटे में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने वाले CM मान 29 महीने बाद मुलाजिमों की ले रहे मीटिंग : चुघ

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 05:20 PM (IST)

चंडीगढ:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में जालंधर उपचुनाव से यह साफ हो जाएगा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है। पंजाब से कांग्रेस, 'आप' सहित सारी पार्टियां बुरी तरह हारेंगी और भाजपा जीतेगी। चुघ ने मुख्य्मंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कच्चे मुलाजिम 24 घंटे में पक्के करने के नाम पर सत्ता में आए मान सरकार को अब मिल रही करारी हार के बाद यह 29 महीने सरकार बनने के बाद कर्मचारियों के साथ बैठक हो रही है। आज पंजाब का मुलाजिम सरकार के रवैये से तंग है। केबल माफिया राज, बदतर कानून व्यवस्था से पंजाब के हालात दिन-प्रतिदिन खराब हो रहें हैं। जनता इस चुनाव में झूठी और वायदा खिलाफी सरकार को हराएगी।
 
चुघ ने कहा कि जालन्धर की जनता ने यह तय करना है कि 29 महीने से पंजाब में जिस माफिया राज को बढ़ावा दिया है, आज प्रत्येक क्षेत्र में माफिया राज चरम पर है। भगवंत मान सरकार ने नौकरियों के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्हें अपनी सरकार द्वारा दी गई नौकरियों पर स्वेत पत्र जारी करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News