पंजाब में 2027 में बनेगी महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार: तरुण चुघ
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 04:58 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना करने बाद भाजपा कार्यालय में महाराजा रणजीत सिंह शेर-ए-पंजाब की तस्वीर लगाई। इस दौरान बीजेपी ने कहा कि, पंजाब की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। पंजाब में 2027 में महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार बनाएंगे।
पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार @KewalDhillonPB जी की ताजपोशी पंजाब की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है।
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) June 3, 2026
महाराजा रणजीत सिंह जी की विरासत से प्रेरणा लेते हुए भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में 117 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के… pic.twitter.com/QitDS89lOd
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि आज केवल सिंह ढिल्लों ने आज अपने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। केवल सिंह ढिल्लों की लिडरशिप में पूरी पार्टी एक आवाज में कह रह है कि पंजाब को ड्रग फ्री करेंगे।
महाराजा रणजीत सिंह जी की विरासत से प्रेरणा लेते हुए, भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, पंजाब में एक 'डबल-इंजन' सरकार का गठन किया जाएगा, ताकि प्रदेश को नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, भयमुक्त और विकसित बनाया जा सके।
तरुण चुघ ने आगे कहा कि, वित्त मंत्री अमित शाह ने मोगा रैली के दौरान कहा था कि, 2 साल ड्रग फ्री पंजाब होगा। पूड़ी बेचने वाले और पूड़ी लाने वाले बख्शे नहीं जाएगे। पंजाब के अंदर गैंगस्टर राज की मुक्ति का 2027 इंतजार कर रहा है। आज हर पंजाबी के आगे प्रश्न है कि, कौन सी पार्टी है जो पंजाब को भ्रष्टाचार, गैंगस्टराज, ड्रग फ्री, माफिया से मुक्त करवा सकती है। आम नागरिक की आवाज है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही ये सब कर सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

