तरुण चुघ को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा मंत्रालय की समिति में किया शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 09:51 PM (IST)

नई दिल्ली/अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय की समिति  का सदस्य नामित किया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना में इसकी पुष्टि की गई है।

तरुण चुघ ने इस महत्वपूर्ण नामांकन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिखाए गए इस विश्वास से उन्हें रक्षा से जुड़े राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

तरुण चुघ को इस जिम्मेदारी हेतु भारतीय जनता पार्टी पंजाब इकाई और अमृतसर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत मेहरा के नेतृत्व में भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वरिष्ठ  भाजपा  नेता हेमंत  मेहरा ने कहा कि यह नामांकन चुघ के संगठनात्मक कौशल और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को दर्शाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News