LADC Policy सिस्टम पर BJP लीगल सेल का विरोध, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 05:25 PM (IST)
जालंधर : आज भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल, जालंधर की बैठक जिला कन्वीनर जसवंत सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई जिसमें लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पॉलिसी के बारे में गंभीर रूप से विचार विमर्श किया गया और बैठक का सार ये निकला कि ये पॉलिसी अधिवक्ताओं के लिए जो अपनी वकालत की प्रैक्टिस करते है और अपने परिवार का गुजारा करते है, उनके लिए व आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही घातक है और आने वाले समय में इस की वजह से समाज में क्राइम बहुत ही बढ़ सकता है। इस एक्ट का क्रिमिनल्स बहुत सी गलत इस्तेमाल कर रहे है जिसको फौरी तौर पर बंद करना चाहिए और इस एक्ट को सरकार द्वारा पार्लियामेंट में कैंसिल किया जाना चाहिए।
इस मत को अविलंब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार को लीगल सेल जालंधर की तरफ से भेजा जाएगा जिसमें भारत सरकार सरकार से इस एक्ट को जल्द से जल्द खत्म करने की गुजारिश की जाएगी जिससे लीगल प्रोफैशन, अधिवक्ताओं व आने वाली पीढ़ी को इस एक्ट के घातक परिणामों से बचाया जा सके। बैठक में राज कुमार भल्ला, करण कलिया, हर्ष वर्धन कोहली, संजीव कम्बोज, विकास भारद्वाज, शौंकी देयोल, मनजीत परमार, जगजीत परमार, अक्ष शर्मा, गगनदीप बेदी, मानित मल्होत्रा अन्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

