चुनावी तैयारी को लेकर भाजपा की सक्रियता बढ़ी, राज्यसभा सांसदों ने पंजाब प्रभारी से की अहम बैठक

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 11:23 PM (IST)

पंजाब डेस्क: राज्यसभा सांसदों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और पंजाब के सह-प्रभारी एवं विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना के साथ विशेष बैठक की। बैठक के दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और राज्य से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि राज्य में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। एक ओर जहां पार्टी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में रैलियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संगठन स्तर पर भी बैठकों का दौर जारी है।

बैठक में पंजाब के राजनीतिक हालात, जनता से जुड़े मुद्दों और आने वाले समय में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किए जाने की बात सामने आई है। पार्टी नेताओं ने राज्य में संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News