भाजपा ने कांग्रेस पर साधे निशाने, राहुल गांधी को कही ये बात

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 01:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  पंजाब में आज बीजीपी ने प्रैस कांफ्रेंस की। इस दौरान भाजपा के प्रवक्ता ने कांग्रेस और विरोधियों पर निशाने साधे। इसी के साथ उन्होंने किसानों के बारे में भी बात की। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को हमेशा कमजोर किया है। किसानों के हितों की बात करनी है तो वह आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान नेता राजेवाल व उगराहां वाले इकट्ठे नहीं होते। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ने ही सब कुछ किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ही सबसे पहले गुरु नानक प्रकाशोत्सव मनाना शुरू किया। शाहिबजादों को नमन करना उनकी सरकार ने ही शुरू करवाया। पांच कंकारों पर कोई रोक नहीं है। 

PunjabKesari

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल जी नाटक और ड्रामा बंद करो। आप सिखों के कातिल हैं। भाजपा प्रवक्ता ने उदाहरण देते हुआ कहा कि राजीव गांधी कहते थे अगर भारी वृक्ष गिरता है तो धरती में हलचल होती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि कुछ और लोग भी है जो उनके साथ हैं। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना जरूरी है। उनका काम होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए हर मुद्दे उठाएं। उन्होंने कहा कि खालसा की शान कायम है इसलिए तो देश सुरक्षित है। सिखों की शान कायम है। अढ़ाई सालों से सत्ता प्राप्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी तो आदेश करेंगे लेकिन काम तो स्टेट सरकार ने करना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News