डेरे पर रेड करने गई पुलिस और निहंग सिंहों के बीच हुई खूनी झड़प

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 10:27 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सोढ़ी/तिलकराज): एतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी सामने सिंह साहिब 96 करोड़ी नवाब कपूर सिंह जत्थे. बुढ़ा दल पांचवां तख्त चक्रवर्ती के बनाए हुए गुरुद्वारा यादगार अकाल बुग्गा में बने डेरे पर रेड मारने गई सुल्तानपुर लोधी की भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद निहंग सिंहों की हुई हाथापाई व खूनी झड़प में जहां पुलिस के 1 ए.एस.आई. कुलदीप सिंह (थाना फत्तूढींगा) के गंभीर रुप में घायल होने व एक अन्य ए.एस.आई. के भी चोट लगने की खबर है, वहीं इस हाथापाई में 4 निहंग सिंहों के भी घायल होने की खबर है। 

इस संबंधी जहां बाबा बुढा दल के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा मान सिंह के साथी हैड ग्रंथी ग्यानी शमशेर सिंह ने प्रैस क्लब सुल्तानपुर लोधी में की प्रैस कांफ्रैंस दौरान सुल्तानपुर लोधी पुलिस व अन्य नेताओं के खिलाफ उनके खिलाफ दूसरी पार्टी को कब्जा दिलाने के लिए हमला करने के आरोप लगाए थे और दूसरी ओर सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. सरवन सिंह बल ने अपनी प्रैसवार्ता में निहंग सिंहों पर सर्च करने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने व अवैध हथियार पकड़ने आदि के गंभीर आरोप लगाए है और थाना सुल्तानपुर लोधी में ए.एस.आई. कुलदीप सिंह के ब्यानों पर 22 निहंगों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307, 353, 186 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में पहले कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में लिया था, परंतु बाद में छोड़ दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News