Video: दिवाली की रात फाजिल्का में हुआ खूनी टकराव, 6 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 02:59 PM (IST)

फाजिल्का(सुनील महाजन): दिवाली की रात फाजिल्का के आनन्दपुर मोहल्ले में दो गुटों के बीच खूनी टकराव हो गया। जिसमें लोगों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार एक औरत के साथ छेड़छाड़ करने के कारण ये झगड़ा हुआ। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को उन्होंने कई बार मना किया मगर वह नहीं माना। उसने जब दोबारा घटिया हरकत की तो बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक पहुंच गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाकर दोनों गुटों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News