Board के Exams के बीच पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का अलग ही फरमान
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:00 PM (IST)
संगरूर (सिंगला): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा के इलेक्टिव सब्जेक्ट से जुड़े पेपरों के लिए आंसर शीट सीटों का अपने लेवल पर प्रबंध करने के लिए सेंटर कंट्रोलरों को आदेश जारी किया है और कहा है कि अलग-अलग स्कूलों में सेंटर प्रबंधक अपने लेवल पर बच्चों के लिए आंसर शीट सीटों का प्रबंध करें और पेपर लें। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए आंसर शीट सीटें मुहैया करवाई जाती रही हैं, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग की ओर से आंसर शीट सीटों का कोई प्रबंध न होने के कारण कई सेंटर कंट्रोलरों ने खुले तौर पर इस फैसले को गलत बताया है और सरकार से अपील की है कि आने वाले समय में आंसर शीट सीटों का प्रबंध करे।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की चुनिंदा सब्जेक्ट से जुड़ी परीक्षा 26 और 27 फरवरी को हो रही है, जिसमें सेंटर कंट्रोलरों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली आंसर शीट सीटें खरीदने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके संबंध में देर शाम तक अलग-अलग सेंटर कंट्रोलर स्टेशनरी की दुकानों पर आंसर शीट सीटें खरीदते हुए पाए गए। गौरतलब है कि अगर पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने क्लास 8वीं के पेपर में आंसर शीट सीट देने से मना कर दिया है, तो आने वाले समय में क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सरकार का एजुकेशन डिपार्टमेंट कैसे इंतजाम कर पाएगा।
क्या कहते हैं जिला शिक्षा ऑफिसर
इस संबंधी जब जिला शिक्षा ऑफिसर सेकेंडरी तलविंदर कौर से बात की, तो उन्होंने कन्फर्म किया कि सेंटर कंट्रोलर अपने लेवल पर आंसर शीट सीट का इंतजाम करेंगे और कहा कि यह लेटर आज ही शिक्षा विभाग ने जारी किया है। बेशक, पहले भी शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों के लिए आंसर शीट सीट दी जाती रही हैं, लेकिन अब जारी ऑर्डर के मुताबिक, आंसर शीट सेंटर कंट्रोलर खुद ही मुहैया करवाएंगी और उनकी चेकिंग भी अपने लेवल पर करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

