भारत-पाक बॉर्डर के पास खेतों में मिली बम जैसी वस्तु, इलाके में मची दहशत

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 03:25 PM (IST)

बामियाल (हरजिंदर सिंह गोराया): भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे रायपुर चंडीगढ़ गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के साथ लगते खेतों में बम जैसी चीज मिली है। खेतों में काम करते समय मिली बम जैसी चीज एक पुराना रॉकेट लॉन्चर लग रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बम जैसी चीज कई साल पुरानी लग रही है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक जब प्रवासी खेतों में काम कर रहे थे तो उन्हें एक पुराने बम जैसी चीज देखने को मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत मालिक को सूचना दी। मालिक द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फिलहाल यह बम जैसी चीज 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इस्तेमाल हुई लग रही है और यह एक पुराना रॉकेट लॉन्चर लग रहा है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सेना के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पुष्टि होगी कि यह असल में बम है या नहीं। 

PunjabKesari

इस बारे में बात करते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि खेत के मालिक ने कुछ लोगों को खेत साफ करने के लिए रखा था। बाद में जब उन्हें खेत के बीच में जमीन में दबी लोहे की चीज दिखी, तो उन्होंने उसे खोदा, और यह बम जैसी चीज मिली। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इस्तेमाल किया गया एक पुराना रॉकेट लॉन्चर लग रहा है, पुलिस और दूसरी कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और इसकी अच्छी तरह से जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही यह साबित होगा कि यह बम है या कुछ और फिलहाल यह जांच का विषय है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News