बेटे की शादी से एक दिन पहले दोनों मां-पुत्र गिरफ्तार, हैरान कर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 12:41 PM (IST)

जालंधर (शौरी): थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नशा समग्लिंग करने वाले बेट और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। यह भी पता चला है कि गिरफ़्तार नौजवान का बुधवार यानि कि आज विवाह था। दोनों इतने शातिर थे कि पुलिस को देख कर अफ़ीम वाले लिफाफे को जमीन पर फैंक दिया जिससे वह पुलिस को चकमा दे सकें परन्तु पुलिस की नज़रों से वह बच नहीं सगे।

ए.सी.पी. वेस्ट पलविन्दर सिंह, थाना भार्गव कैंप के ऐस. ऐच. ओ. भगवंत भुल्लर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर संदीप कौर, ए.ऐस.आई. विजय कुमार पुलिस पार्टी सहित गीता कालोनी  रोड के नज़दीक गश्त कर रहे थे कि जैसे ही पुलिस दशमेश नगर के पास पहुंची तो स्कूटरी सवार जिसके पीछे महिला बैठी थी, पुलिस को देख कर व्यक्ति ने स्कूटरी मोड़ ली और उसकी स्कूटरी से लिफाफा जमीन पर गिर गया। इसके साथ ही महिला ने भी हाथ में पकड़ा लिफ़ाफ़ा ज़मीन पर फैंक दिया। पुलिस को दोनों को गिरफ़्तार किया है। नौजवान ने पुलिस को अपनी पहचान राजबीर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र हरजिंदर सिंह बताया और व्यक्ति के पीछे बैठी महिला उसकी मां थी और उसने अपना नाम रमा बताया।

ए.सी.पी. पलविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति द्वारा फेंके लिफ़ाफ़े को चैक किया तो लिफ़ाफ़े में से 405 ग्राम अफ़ीम के साथ 95,650 नकदी बरामद हुई। पुलिस ने राजबीर की तलाशी ली तो उसकी कमर के जेब में देसी पिस्तौल भी मिली। इसके साथ रमा द्वारा फेंके गए लिफ़ाफ़े में से 100 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। जांच में पता चला कि राजबीर का विवाह बुधवार को है।

अंबाला का रहने वाला देता था अफ़ीम की सप्लाई
वहीं पुलिस सूत्रों से पता चला है कि राजबीर के पिता की मौत होने के बाद उसके भाई की भी मौत हो गई थी। महंगे शौक रखने वाला राजबीर अफ़ीम की समग्लिंग करने लगा और साथ ही उसकी मां भी उसका साथ देती थी। अंबाला का रहने वाला व्यक्ति उसे 1 लाख किलो के हिसाब के साथ अफ़ीम देता और राजबीर आगे 2 लाख में अफ़ीम बेचने का आदी था।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News