पुलिस कांस्टेबल के दोनों बेटे गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 02:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है जो पुलिस कांस्टेबल के बेटे हैं। बता दें कि 8 अप्रैल को युवकों ने एक लड़की से मोबाइल छीना था तभी युवकों की बाइक वहीं गिर गई। लोगों की भीड़ देखते हुए वह बाईक छोड़कर फरार हो गए थे। बाइक को कब्जे में लेने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी। वहीं बता दें कि बाइक पर एक पुलिस का स्टीकर लगा था। 

पुलिस जांच के दौरान रितिक शर्मा व रोहिन शर्मा निवासी फ्रेंड कालोनी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि रितिक शर्मा के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। दोनों सगे भाई होमगार्ड में पुलिस कांस्टेबल उपदेश शर्मा के बेटे हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों से मोबाइल भी बरामद  कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News