20 साल के लड़के को क्लासमेट की मां से हुआ प्यार, सच्चाई जानकर लोग रह गए दंग

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 07:35 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में एक 48 वर्ष की महिला ने 20 वर्ष के युवक के साथ शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद पुलिस प्रोटेक्शन लेने के लिए प्रेमी जोड़े ने जिला सैशन कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी। जहां उन्होंने परिवारिक सदस्यों से अपनी जान को खतरा बताया। 

सच्चाई जानकर लोग रह गए दंग
जानकारी अनुसार वीरवार को जब प्रेमी जोड़ा अदालत पहुंचा तो वहां अपने केसों की पैरवी करने के आए लोग उन्हें देखकर अचंभित हो गए। महिला ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था और उसके साथ 20 साल का युवक खड़ा था। जब उन्हें इस बारे में पता चला कि लड़के ने क्लासमेट की मां से शादी रचाई है तो लोग सच्चाई जान कर दंग रह गए। इतने में युवक के गांव के लोग वहां पहुंच गए और उसे फटकार लगाने लगे। 

पहले भी हो चुकी है दो शादियां 
बताया जाता है कि महिला की 2 बेटियां हैं। एक बेटी उसी युवक के साथ 12वीं क्लास तक पढ़ाई करती रही है। युवक उसकी बेटी के साथ घर जाता रहा जहां अपनी क्लासमेट की मां के साथ ही उसे प्यार हो गया। महिला की पहले 2 शादियां हुई थी। दोनों पतियों की मौत हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News