Breaking: कांग्रेसी नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 05:30 PM (IST)

अमृतसर: कांग्रेस सरकार के दौरान मार्कीट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन रहे मेजर सिंह धालीवाल की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार उस हत्या मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसकी जांच के दौरान पता चला है कि मेजर सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम उन्हीं के दफ्तर में काम करने वाली महिला ने दिया है। घटना के बाद से ही महिला फरार है। 

बताया जा रहा है कि जब कांग्रेसी नेता मेजर सिंह धालीवाल अपने मैरिज पैलेस एस.जी.आई. गांव संगवां में मौजूद थे। उसी समय महिला अमनदीप कौर उनके दफ्तर में आई उनकी ही रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला मेजर सिंह की रिवाल्वर भी साथ लेकर फरार हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को काबू कर लिया जाएगा। आरोपी महिला अमृतसर के मकबूलपुरा की रहने वाली है। इस घटना को लेकर सी.सी.टी.वी. भी सामने आ गई है। महिला ने मेजर सिंह को भगा-भगा कर उनकी ही रिवाल्वर से मारा था। 

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के दौरान मार्कीट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमेन रहे मेजर सिंह धालीवाल की आज अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह रात करीब 11 बजे अपने मैरिज पैलेस एस.जी.आई. गांव संगवां में मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उन्हें 2 गोलियां लगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News