Breaking: SYL मुद्दे को लेकर CM भगवंत मान की दो टूक

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 01:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई। इस दौरान सतलुज यमुना लिंक SYL के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जल्द ही ही मानसून सत्र बुलाने पर भी विचार किया है। वहीं इस मौके पर पंजाब के नए ए.जी. को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मीटिं क रीब 45 मिनट तक चली।

इस संबंधी जानकारी सी.एम. मान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''आज पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई गई...जिसमें नए AG को कैबिनेट द्वारा प्रवानगी दी गई...नए AG के तौर पर गुरमिंदर सिंह के नाम को कैबिनेट ने प्रवानगी दी... साथ ही SYL के मसले को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हुई... किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी और राज्य को नहीं दिया जाएगा...जल्द मानसून सत्र बुलाने पर भी विचार हुआ...कई अन्य जनहितैषी फैसलों को भी मंजूरी दी''।

PunjabKesari

बता दें गत दिन SYL के मुद्दे के लोकर हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा है कि सरकार इस मामले पर सियासत न करें बल्कि हल निकालने की कोशिश करें। वहीं कहा कि सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न किया जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए है कि केंद्र पंजाब में SYL को लेकर सर्वे शुरू करें और इस सर्वे में पंजाब केंद्र को सहयोग दे। इसके साथ ही सलाह दी है कि केंद्र द्वारा दोनों राज्यों के बीच चल रहे विवाद को हल करने की कोशिश की जाए। हरियाणा में SYL बनाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 2024 के दूसरे हफ्ते तक स्थगित कर दी गई है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News