Breaking: पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का निधन

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 02:57 PM (IST)

मोहाली (परदीप):  वेस्ट पार्लियामेंट्री अवार्ड से सम्मानित बीर दविंदर  सिंह (74) का आज निधन हो गया।  वह पिछले कुछ दिनों से पी.जी.आई. में भर्ती थे।  आज सुबह 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

जानकारी के अनुसार 16 जून को कोमा के दौरान बीर दविंदर सिंह की फूड पाइप में कैंसर पाया गया था, उनकी तबीयत काफी खराब थी। उनका अंतिम संस्कार पटियाला में होगा। बता दें कि 2003 में बीर दविंदर सिंह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। वह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता रहे चुके  है और 1980 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी और 2002 में वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। वह एक महान प्रवक्ता होने के नाते दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के लिए भी जाना जाता है। वहीं सी.एम. मान ने बीर दविंदर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News