Breaking News: बलवंत सिंह राजोआना का जत्थेदार पर सीधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 07:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क : बलवंत सिंह राजोआना ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर निशाना साधा है। मिली जानकारी के अनुसार राजोआना ने अपनी बहन कमलदीप कौर के जरिए पोस्ट डाली है। राजोआना द्वारा भेजे पत्र को जत्थेदार को संबोधित किया गया है। इसमें उन्होंने कहा कि न्याय की मांग नहीं कर रहे तो मेरे लिए दायर अपील वापस लें। एस.जी.पी.सी. को मेरे लिए दायर की अपील वापस लेने के आदेश दें। इस दौरान यह भी कहा है कि इंसाफ की मांग छोड़के हुकमराना के शादियों में भांगड़ा डालो व लड्डू खाओ और Z स्कियोरिटी की आनंद मनाओ। 

गौरतलब है कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एक बयान दिया था कि हमें इंसाफ के लिए हुकमराना के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। हमारी शक्ति बिखरी हुई है जिसे एक करने की जरूरत है। इसी बयान को लेकर बलवंत सिंह राजोआना ने यह पोस्ट डाली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News