Breaking News: सी.एम. मान ने पंजाब पुलिस को दी बड़ी सौगात

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 12:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  सी.एम. मान ने पंजाब पुलिस को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को अपडेट करना, समय के अनुकूल बनाना है क्योंकि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। पुराने यंत्र इतने कारगार साबित नहीं होते। उन्होंने फोर्सेज के लिए भी बजट जारी किया। पुलिस को 98 एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल दिए हैं जो जी.पी.एस. की सुविधा से लैस हैं। इसमें 86 महिंदरा बलैरो व 12 मारुति आरटिगा शामिल हैं। इन गाड़ियों में मोबाइल डाटा टर्मीनल, जी.पी.एस. लगे हुए हैं ताकि लोगों की सुविधा के लिए जल्दी मदद मिल सके। 112 नंबर पर जब कोई डायल करता है तो वहां पर पहुंचने का समय कम हो सके। लेटेस्ट गाड़ियां मुहैया करवाई गई हैं। पंजाब पुलिस को 98 नए एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल मिले हैं जिन्हें सी.एम. मान  ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह गाड़ियां एम.डी.टी.एस. और जी.पी.सी. की सुविधा से लैस हैं। 

PunjabKesari

भविष्य में काफी काम पंजाब पुलिस से संबंधित होंगे। कम्युनिकेशन सिस्टम को लेकर 41 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। साइबर के मामले में अपटेडिट होंगे जिसके चलते 30 करोड़ रुपए जारी किया है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पुलिस उनका ही परिवार है।  सी.एम. मान ने कहा कि लोकतंत्र में हस्तक्षेप हो रहा है। पंजाब में लॉ एंड आर्डर को बेहतर तरीके से चलाना है। पंजाब पुलिस को बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जैसे वह समय-समय पर कहते रहे हैं कि बार्डर राज्य होने के कारण बहुत सारे गैर सामाजिक तत्व पंजाब पर बुरी नजर रखते हैं। पंजाब की अमन शांति को तोड़ने के लिए कोई न कोई चालें चलते रहते हैं जिसे पंजाब पुलिस बड़ी बहादुरी से नाकाम करती रहती है। वहीं पाकिस्तान का बार्डर है जिसके चलते बहुत सारे ड्रोनों की हरकत देखने को मिलती। बी.एस.एफ. ने बहुत से ड्रोनों को गिराया भी है और कब्जे में लिए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News