‘भगवंत मान के राज में पंजाब बदनाम’, Video शेयर कर बिक्रम मजीठिया ने घेरी AAP सरकार
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 11:45 AM (IST)
चंडीगढ़: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा," देख लो पंजाबियों, ये हैं, आम आदमी पार्टी का बदलाव।"
⚠️ Look at this, Punjabis... this is AAP’s “change”! ⚠️
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) August 9, 2026
👉 Under the rule of Guru Dokhi @BhagwantMann, Punjab has become known for murders, robberies and extortion.
👉 No ordinary Punjabi is safe, no trader is safe. Law and order in Punjab has completely collapsed.
👉 Wherever… pic.twitter.com/407HaUlupn
पंजाब में आम आदमी और व्यापारी सुरक्षित नहीं
“गुरु दोखी” कहकर भगवंत मान पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि उनके शासन में पंजाब हत्या, लूट और फिरौती के लिए बदनाम हो गया है, पंजाब में आम आदमी और व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके मुताबिक, पुलिस की भूमिका अब राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज करने तक सीमित होती नजर आ रही है।
लुधियाना और कपूरथला की वीडियो की शेयर
लुधियाना के हरजिंदर सिंह हत्याकांड का जिक्र करते हुए मजीठिया ने हाल ही में सामने आई CCTV फुटेज का हवाला दिया और कहा कि इससे पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट होती है। उन्होंने कपूरथला के काला संघियां में एक कपड़ा कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से साबित होता है कि पंजाब में ‘जंगल राज’ जैसी स्थिति बन गई है। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास खुद गृह विभाग है, ऐसे में प्रदेश में लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर डर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भगवंत मान पर पंजाब को दिल्ली के हाथों की ‘कठपुतली’ बनाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि मुख्यमंत्री को रील बनाने से समय निकालकर पंजाब की जमीनी स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए।

