सुनील जाखड़ ने PSRLM भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी को लेकर घेरी पंजाब सरकार, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 12:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ एक बार फिर पंजाब सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील जाखड़ ने पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (PSRLM) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

PunjabKesari

सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर कहा कि, ''ईमानदारी की आड़ में काम कर रही AAP सरकार के राज में, पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (PSRLM) में एडवर्टाइजमेंट नंबर 126 तारीख 28-01-2026 के हिसाब से हुई भर्ती में गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। उन्होंने आगे कहा कि, यह राज तब खुला जब एक पिटीशनर माननीय हाई कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने एक निष्पक्ष जांच कमेटी बनाई है। जाखड़ ने स्वाल किया है कि, क्या सरकार बताएगी कि यह बदलाव किसी की सिफारिश पर हुआ, क्या इसके लिए कोई जिम्मेदार होगा? और क्या इसके लिए संबंधित मंत्री का इस्तीफा लिया जाएगा?

आपको बता दें कि, पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (PSRLM) ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वयं सहायता समूह बनाने की एक सरकारी योजना है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (PSRLM) की भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने चयन प्रक्रिया में शुरुआती तौर पर गड़बड़ियां पाईं और निर्देश दिया कि भर्ती से जुड़े ओरिजिनल रिकॉर्ड को न्यायिक कस्टडी में लिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News