Breaking News: रक्षा बंधन के मौके पर आंगनबाड़ी वर्करों के लिए खुशखबरी
punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 08:57 AM (IST)

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। जहां वह गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला में नतमस्तक होंगे वहीं अमृतसर में जी.एन.डी.यू. में दोपहर 2 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है जिसमें वह शामिल होंगे। रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री मान आज महिलाओं को एक तोहफा देने जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वह आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। 5704 आंगनबाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र देंगे। जिक्रयोग्य है कि पिछले वर्ष रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री ने नई भर्तियों का ऐलान किया था।
सी.एम. मान अपने वादे और गारंटियों को धीरे-धीरे पूरा कर रहे हैं। पिछले महीनों उन्होंने कच्चे अध्यापकों को पक्का किया था और उन्हें नियुक्ति पत्र बांटे थे। पंजाब के स्कूलों में 10 से 15 वर्षों से पढ़ा रहे 12710 अस्थायी अध्यापकों को रेगुलर कर पंजाब सरकार ने बड़ा तोहफा दिया था। हर साल वेतन में पांच प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here