Breaking: लोगों की जान बचाने गई किश्ती हुई हादसे का शिकार

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 07:26 PM (IST)

पटियाला : पटियाला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रही एन.डी.आर.एफ. के जवनों की एक किश्ती पलट गई। यह घटना दोपहर 1.30 बजे पटियाला के गांव जुलका के नजदीक हुई। 

पी.ए. जुलका के गांव दुधन घुजरां नजदीक टूटे पुल से टकराने से किश्ती हादसे का शिकार हुई है। इस दौरान इस किश्ती में सरफराज आलम  आई.पी.एस., एस.पी. सिटी पटियाला, गु रदेव सिंह धालीवाल डी.एस.पी. दिहाती और इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह एस.एच.ओ. झलकन व एस.आई. मोहन, एच.सी. अखिलेश, सीटी कपिल, सीटी प्रकाश एन.डी.आर.एफ. 7 ब टालियन बठिंडा की एन.डी.आर.एफ. टीम मौजूद थे। इस दौरान 3-4 घायल हो गए वहीं इस मौके पर अधिकारियों को बड़ी ही मुश्किल से बचाया गया है। बताया जा रहा है कि लाइफ सेविंग जैकेट की वजह से इनकी जान बच गई।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News