शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन फरार, चक्करों में डाला पूरा परिवार

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 06:48 PM (IST)

संगरूर : शादी के एक सप्ताह बाद ही दुल्हन युवक के साथ बड़ा कांड कर गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार संगरूर में एक दुल्हन शादी के एक सप्ताह बाद परिवार वालों के साथ धोखाधड़ी करके फरार हो गई है। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फरार हुई दुल्हन फरीदकोट निवासी संदीर कौर बताई जा रही है, जोकि शादी के एक सप्ताह बाद घर का सामान लेकर फरार हो गई है। इस संबंधी पीड़ितों ने शेरपुर पुलिस स्टेशन में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बलवीर सिंह निवासी अलीपुर खालसा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी के लिए वह जसपाल कौर और उसके बेटे जस से मिला था। इन्होंने अपनी जान पहचान की संदीप कौर से करवा दी। 

शादी के एक सप्ताह के बाद दुल्हन घर का कीमती सामान लेकर फरार हो गई है। वहीं उक्त दोनों आरोपियों ने शादी करवाने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपए लिए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News