रिश्तों का कत्ल: सगा भाई ही निकला ठग! विदेश भेजने के नाम पर...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 02:53 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर): थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने फिरोजपुर के विकास विहार निवासी महिला व उसके बच्चों को विदेश जर्मनी ले जाने का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी करने वाले पीड़िता के सगे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए डीएसपी फिरोजपुर सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता दलजीत कौर पत्नी वीर सिंह वासी मकान नंबर 89 फेस 2 विकास विहार फिरोजपुर ने बताया कि हरजिन्द्र सिंह पुत्र गुरचरन सिंह वासी मकान नंबर 531 गली नंबर 5 न्यू अमननगर जनता प्रीत नगर लुधियाना हाल जर्मनी उसका सगा भाई है और हरमनदीप कौर उसकी भाबी है। जिन्होंने पीड़िता व उसके बच्चों को जर्मनी ले जाने का झांसा देकर उसके साथ करीब 40 लाख रुपए की ठगी की है जिसके चलते हरजिन्द्र सिंह व उसकी पत्नी हरदीप कौर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। मामले की जांच कर रहे सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News