हाय ओ रब्बा इतना कहर! बहन के संस्कार से पहले ही भाई भी तोड़ गया दम
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 12:09 PM (IST)
संगरूर (सिंधवानी, सिंगला): स्थानीय संगरूर बाईपास पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 2 भाइयों में से एक भाई की मौत हो गई और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जालंधर निवासी मोहिंदर शर्मा अपने लुधियाना निवासी भाई के साथ किराए की कार में सवार होकर बहन के संस्कार में जा रहे थे। जब उनकी कार संगरूर बाईपास के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार थार (जीप) ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद घायलों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल संगरूर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 2 भाइयों में से एक भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी 2 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

