अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक BSF ने पकड़ी 10 करोड़ की हैरोइन

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 06:48 PM (IST)

जालंधरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 136 बटालियन ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक 1074 ग्राम हैरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 402 किलो 278 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 91 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा 10 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराए हैं। इसके अतिरिक्त 57 मैग्जीन, 650 कारतूस, 10 पाक सिम कार्ड, छह पाक मोबाइल फोन और 32 हथियार बरामद किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News