BSF ने भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 03:35 PM (IST)

फाजिल्का : फाजिल्का जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.ओ.पी. बचित्रा पोस्ट के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नागरिक कंटीली तार पार कर भारत में घुस आया। बी.एस.एफ. ने सूचना मिलते ही उक्त पाकिस्तानी नागरिक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार पाकिस्तानी व्यक्ति की पहचान इशफाक अहमद उर्फ ​​शाहिद खान मलंग (32) पुत्र मुहम्मद रफीक, निवासी तहसील दीपालपुर, जिला ओकारा, पाकिस्तान के रूप में हुई है। उससे पाकिस्तानी मुद्रा में 410 रुपए, मिठाई के 2 टुकड़े, केक के 2 टुकड़े, बिस्कुट का एक पैकेट, एक माचिस, एक सिगरेट और कुछ दवाएं बरामद की गईं।

उक्त पाकिस्तानी नागरिक को बी.एस.एफ. अधिकारियों ने पकड़ लिया। पाकिस्तान की ओर से अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित किया गया। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद उक्त व्यक्ति को वापस भेज दिया गया है। बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. विजय कुमार ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार लग रहा है और अनजाने में आई.बी. पार कर गया है। उसे आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पाकिस्तान को सौंप दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News