भारत-पाक सीमा पर घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर, पहचान को लेकर जांच जारी
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 10:47 AM (IST)
अमृतसर (नीरज): भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कस्बा अटारी क्षेत्र में बीएसएफ ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। मृतक की पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर फिलहाल जांच जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पाकिस्तानी नागरिक था या बांग्लादेशी।
जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई की। गोली लगने से घुसपैठिए की मौत हो गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, जबकि एक तंबाकू का पैकेट मिला है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मृतक की पहचान और उसके भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही उसकी नागरिकता और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

