सीमा पार ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 02:51 PM (IST)

पंजाब डेस्क: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार संचालित ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

PunjabKesari

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पहुंचाई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में आगे सप्लाई करता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पहचान करने, इसके अन्य सदस्यों तक पहुंचने और पहले पकड़े जा चुके ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल से इसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News