Jalandhar: हाईवे पर भीषण हादसा! टायर फटने से पलटी वेरका की गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 03:31 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : हाईवे पर वेरका की गाड़ी के साथ जबरदस्त हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी वेरका मिल्क प्लांट में आ रही थी और कुछ दूरी पर पहुंचते ही गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस दौरान चालक का बचाव हो गया, वहीं गाड़ी के टायर अलग हो गए। घटना सुबह 8:30 बजे हुई।

घटना के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। लोगों की मदद से ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला गया। लोगों ने तुरन्त घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। चालक ने बताया कि, गाड़ी का टायर फट गया, जिसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी का फ्रंट शीशा भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे करवाकर जाम को खुलवा दिया। पुलिस का कहना है कि लोगों की मदद से चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News