2 गुटों के बीच विवाद ने लिया भयानक रूप, चली गोली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 01:26 PM (IST)

तरनतारन :  झबाल खुर्द में गोली चलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 2 गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान गोली चली है। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते 2 युवकों के गुटों अवतार सिंह पुत्र सरबजीत सिंह और प्रभ तथा रिंकू पुत्र सुरजीत के बीच झगड़ा हो गया।

इस दौरान गोली लगने से अवतार सिंह पुत्र सरबजीत सिंह पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रमुख जस्सा सिंह के मुताबिक पुलिस घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर रही है और जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News