पंजाब : बीच बाजार सरेआम चली गोलियां, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 01:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के चौड़ा बाजार में सरेआम गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां गत शाम 2 गुटों की लड़ाई में गोली एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. फतेहगढ़ साहिब राकेश यादव ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर ये विवाद 2 पक्षों में छिड़ा था और 7 से 8 व्यक्ति आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान बीच बचाव करते हुए एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस किसी जानी नुक्सान से बचाव रहा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News