देर रात दहला पंजाब का इलाका, घर पर चली गोलियां, 20 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 12:45 PM (IST)
बटाला (बेरी): देर रात्रि फतेहगढ़ चूड़ियां के वार्ड नंबर 13 में स्थित एक घर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर में रहते परिवार द्वारा गोली चलाने वालों पर पथराव भी किया गया जिसके बाद उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सुरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां के वार्ड नंबर 13 में 15 से 20 व्यक्तियों द्वारा साजन निवासी वार्ड नंबर 13 फतेहगढ़ चूड़ियां के घर पर गोलियां चलाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और गोली चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

