गैं''गस्टर के नाम पर कारोबारी को फिरौती कॉल, न देने पर राणा बलाचौरी जैसा ...
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 04:14 PM (IST)
मोहाली: पंजाब में एक बार फिर गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने का सिलसिला तेज होता नजर आ रहा है। ताजा मामला मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी को कथित तौर पर विदेशी नंबर से फोन कर 4 करोड़ रुपये की मांग की गई।
सूत्रों के अनुसार, कॉल करने वाले ने खुद को एक कुख्यात कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा बताया और पैसे न देने पर राणा बलाचौरी जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने कारोबारी को डराने के लिए राणा बलाचौरी जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद कारोबारी और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगाली जा रही है ताकि फोन करने वाले की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले को संवेदनशील मानते हुए पीड़ित की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

