Bye Bye 2022:  साल भर सुर्खियों में रही पंजाब की Central जेल, जून महीने में ये रिकवरी रही Top पर

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 10:16 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): वर्ष 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर है, साल का आखिरी हफ्ता जहां हर किसी के लिए लाभ-हानि गिनने का होता है, वहीं इसमें सरकारी विभाग भी अपने साल के कामकाज का लेखा जोखा करते हैं। जेल में सबसे ज्यादा मुद्दा मोबाइलों के चलन का रहता है। क्योंकि एक ओर जहां मोबाइलों की रिकवरी के लिए जेल प्रशासन हाथ पांव मारता है, वहीं गुपचुप तरीके से जेल परिसर में पहुंचने वाले मोबाइलों की वजह से जेल मंत्रालय अक्सर मीडिया के निशाने पर भी रहता है। साल 2022 में बेशक दो सरकारों का शासन जेल मंत्रालय ने देखा है, जिनमें दो-तीन महीने कांग्रेस का राज रहा, वहीं आप ने भी मार्च 2022 से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है।

जेल से रिकवरी प्रत्येक महीने की डाटा रिपोर्ट

  • जनवरी-20 मोबाईल
  • फरवरी-2 मोबाईल
  • मार्च- 24 मोबाईल
  • अप्रैल-57 मोबाईल
  • मई- 70 मोबाईल
  • जून-104 मोबाईल
  • जुलाई-33 मोबाईल
  • अगस्त-41 मोबाईल
  • सितंबर-87 मोबाईल
  • अक्तूबर-84 मोबाईल
  • नवंबर-47 मोबाईल
  • दिसंबर-52 मोबाईल
  • कुल-621 मोबाईल


कहां से आते है इतने मोबाईल
साल 2022 बेशक आखिर की ओर है, लेकिन जेल में कितने मोबाइल गिरते हैं या पहुंचते है, यह भी जेल विभाग के लिए पहेली ही बनी है। क्योंकि जेल गार्द तो अंदरखाते यह भी कहता है कि हजारों बंदियों के मुकाबले स्टाफ ही बहुत कम है, लेकिन जिस हिसाब से सरकारी कर्मचारियों के वेतनों का बोझ सरकार उठा रही है, उस हिसाब से 621 मोबाईल साल भर में बरामद होने का आंकड़ा उनकी कार्यकुशलता को भी दिखा रहा है, कि जेल की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान व जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस को बार बार औचक निरीक्षण करने पड़ेंगे, क्योंकि साल 2023 में यह आंकड़ा नीचे आएगा, इसकी कोई ठोस गारंटी नहीं दे रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News