सी.एम. मान का कैबिनेट मीटिंग के दौरान बड़ा फैसला, किया ये टवीट

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 05:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट मीटिंग के दौरान एक बड़े फैसले को मंजूरी दी है। इस फैसले के दौरान पिछली सरकारों द्वारा की गई पंजाब के खजाने की लूट संबंधी गहनता से जांच की जाएगी। सी.एम. मान ने टवीट करते हुए कहा है कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब के खजाने की जो दुरुपयोग हुआ है और पंजाब कैसे कर्जे के नीचे दबा है, इस बारे पूरे लेखे-जोखे पर श्वेत पत्र लाया जाएगा, जिसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाबियों के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। 

सी.एम. मान ने पंजाब की खराब हालत के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से आज पंजाब की इतनी बुरी हालत हो गई है, जिसे कभी देश में सबसे बेहतरीन राज्य माना जाता था। उन्होंने बताया कि पंजाब का विकास करना है। मान ने दावा किया कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News