स्कूली विद्यार्थियों को राहत, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अकादमिक वर्ष 2026-27 के लिए स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए आठवीं से 12वीं में दाखिले, रजिस्ट्रेशन और कंटिन्यूएशन की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 8वीं से 12वीं के दाखिले की आखिरी तारीख जो पहले 15 जुलाई तय की गई थी अब बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कंटिन्यूएशन संबंधी फीस जमा करवाने की तारीख भी बढ़ा दी गई है।

पोर्टल पर विद्यार्थियों का डेटा एंटर करने की प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी की जा सकती है। जिन स्कूलों ने पहले ही चालान जेनरेट कर लिया है, उन्हें स्कूल चालान की आखिरी तारीख तक फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन डेटा एंट्री, ई-साइन और फाइनल सबमिशन का प्रोसेस समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा जानकारी और किसी भी अपडेट के लिए स्कूल और स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News