Punjab के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने को लेकर Latest Update, शिक्षा विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 11:09 AM (IST)
मोहाली(नियामियां): पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य भर के स्कूलों में घोषित की गईं गर्मियों की छुट्टियां आज समाप्त हो रही हैं। कल यानी 1 जुलाई से सभी स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे।
छुट्टियों में बढ़ोतरी की खबरें पूरी तरह से फर्जी
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया के एक हिस्से में यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि गर्मियों की छुट्टियों को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि छुट्टियों में बढ़ोतरी की खबरें पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
विभाग ने अभिभावकों और छात्रों से की अपील
शिक्षा विभाग के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा छुट्टियों में किसी भी तरह का कोई विस्तार (extension) नहीं किया गया है। कल 1 जुलाई से सभी स्कूल अपने तय समय पर सामान्य रूप से खुलेंगे और विद्यार्थियों की पढ़ाई पहले की तरह ही सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। विभाग ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

