Punjab Weather: बारिश को लेकर Yellow Alert , IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल...

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 09:47 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, यदि शनिवार को बारिश होती है तो लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज आंधी और तूफान की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उधर, लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। अब लोगों की निगाहें मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर टिकी हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो प्रदेशवासियों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News