Punjab Weather: 13 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का Alert, जानें आपके शहर का मौसम
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:00 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल के दिनों में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को पंजाब के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुढलाडा, लहरा, मूनक, पातड़ा, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर और पठानकोट के कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।
वहीं सनाम, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, फरीदकोट, फिरोजपुर, जीरा, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, बाबा बकाला, अमृतसर-1, अमृतसर-2, मुकेरियां और धार कलां के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि 15 से 18 जून तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी है। लेकिन 19 जून को राज्य में बारिश के अधिक आसार हैं।

