लीबिया में फंसे नौजवानों को लेकर आई अहम खबर, इस दिन हो सकती है वतन वापसी
punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 04:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लीबिया में फंसे पंजाबियों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी सांझा की है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ''लीबिया से सुकून की खबर सामने आई है। हमारे भारतीय लीबिया एंबेसडर द्वारा मुझे बताया गया है कि लीबिया में फंसे 8 नौजवान जो की वहां रह गए थे उनकी भारत वापसी 2 मार्च को संभव है, सारी क्लीयरेंस हो रही हैं। मुझे उम्मीद है मेरे भाई जल्द वतन वापसी करेंगे। भारतीय लीबिया एंबेसडर का दिल से धन्यवाद।
आपको बता दें कि लीबिया में फंसे भारतीय नौजवानों का पहला समूह भारत लौट आया है। भारत वापस लौटे 4 नौजवानों में एक बिहार और 3 नौजवान पंजाब के हैं। इसके साथ ही अब बाकी बचे नौजवानों का इंतजार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here