विवादित बयान के बाद कैबिनेट मंत्री निज्जर ने पंजाबियों से मांगी माफी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 05:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आज कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निज्जर ने पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद माहौल गरमाना शुरू हो गया जिसे देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों से हाथ जोड़ माफी मांगते हैं। देश की तरक्की में पंजाबियों का बड़ा हाथ है। आगे उन्होंने कहा कि अगर उनके इस बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

जानकारी के अनुसार मंत्री निज्जर के इस बयान से किसानों में काफी रोष पाया जा रहा था। उन्होंने मंत्री से कहा कि वह खेतों में आकर देखे किसान कब आराम कर रहे हैं। उनका यह बयान काफी निंदनीय है जिससे किसानों को काफी ठेस पहुंची है। किसानों ने कहा कि वह मंत्रियों से अपील करते हैं कि वह ऐसे विवादित बयान दें।

आपको बता दें आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों से बड़ी बेवकूफ कौम कोई नहीं है। पंजाब किसान अब आरामपरस्त हो गया है। यही नहीं नहर के पानी की अब किसान मांग नहीं करता है। फ्री बिजली ने पंजाब के लोगों व किसानों को आरामपरस्त बना दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News