कनाडा में जालंधर की रेडियो होस्ट को कोर्ट ने सुनाई सजा, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 11:11 AM (IST)

पंजाब डेस्क: मूल रूप से जालंधर के नकोदर से संबंधित कनाडा में रहने वाली रेडियो होस्ट को सख्त सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार अमेरिका से ड्रग्स तस्करी करने के आरोप में पंजाबी रेडियो ब्रॉडकास्टर सुखविंदर कौर को काबू किया गया था। इसके बाद उसे अब साढ़े पांच साल जेल की सजा ब्रिटिश कोलंबिया की सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई है।   

बता दें कि 2021 में सुखविंदर कौर रेंटल कार में अमेरिका से कनाडा की सीमा में प्रवेश कर रही थी। इस दौरान कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के अधिकारियों ने सरे में उन्हें सेकेंडरी चेकिंग के लिए रोका तो वह बिना रुके ही तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग गई। इसके बाद पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया और उसे काबू कर तलाशी लेने पर 83 करोड़ रुपए के करीब का नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए सुखविंदर कौर को साढ़े पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद पंजाबी मूल के लोगों झटका लगा है।          

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News